पुनित अनील ढोबले की डिजाइन “यूके डिजाइन के लिए हुआ पंजीकृत” स्कूल परिवार सहित लोगों ने दी शुभकामनाएं

वर्तमान में पुनित अनील ढोबले चौकसे पब्लिक स्कूल उस्लापुर/बिलासपुर में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत है। उन्होंने कक्षा 7 वीं में रहते बर्फ पिघलाने वाले लैंप पर आधारित यातायात संकेत उपकरण डिजाइन की थी,जिसे उन्होंने सुमित कुमार दिलीप पांडेय भौतिकी विभाग, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर, महाराष्ट्र, कल्याणी निंबालकर भौतिकी विभाग,राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विश्वविद्यालय, नागपुर,महाराष्ट्र, नल्लापारेड्डी थेजो कल्याणी अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, लक्ष्मीनारायण नवोन्मेष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नागपुर,महाराष्ट्र, गोविंद बालचंद्रन नायर भौतिकी विभाग,फ्री स्टेट विश्वविद्यालय,ब्लोमफोंटेन,संजय ढोबले प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विश्वविद्यालय, नागपुर, महाराष्ट्र के निर्देशानुसार यूके डिजाइन पंजियन के लिए भेजा था।
जहां पंजीकृत डिजाइन अधिनियम 1949 के प्रावधानों के अनुसरण में तथा उसके रहते पंजीकृत कर लिया गया है। जिसके लिए नियंत्रक- महालेखा परीक्षक, पेटेंट,डिजाइन ट्रेडमार्क एडम विलयम्स ने पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी की है। इस छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि पर स्कूल के संचालक प्रशांत चौकसे,प्राचार्य श्रीमती कविता यादव,कक्षा शिक्षक तनु सिंह राजपूत सहित स्कूल परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। वहीं इस कामयाबी को लेकर पड़ोसियों ने भी पुनित अनील ढोबले को बधाई दी है जिनमें अशोक प्रसाद वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,अर्जुन पटेल, प्रदीप मानिकपुरी संपादक समाचार पत्र सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

👉 यूके पंजीकृत डिज़ाइन क्या है..?
ब्रिटेन में पंजीकृत डिज़ाइन एक "एकाधिकार" अधिकार देता है, अर्थात किसी अन्य को पंजीकृत डिज़ाइन का उपयोग करने से रोकने का अधिकार,भले ही उन्होंने इसकी नकल की हो या नहीं।
यू.के. में पंजीकृत डिज़ाइन अपने स्वामी को यूनाइटेड किंगडम में डिज़ाइन को मूर्त रूप देने वाले किसी भी उत्पाद को बनाने,उपयोग करने,बेचने,आयात करने और निर्यात करने का विशेष अधिकार देता है, अगर यह एक आकार है, या अगर यह अलंकरण है तो डिज़ाइन को दर्शाता है। ये अधिकार समान डिज़ाइनों पर भी लागू होते हैं जो सूचित उपयोगकर्ता पर काफी अलग प्रभाव नहीं डालते हैं।
स्वामी किसी भी तीसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है जो यूनाइटेड किंगडम में स्वामी के अनन्य अधिकारों का स्वामी की अनुमति के बिना प्रयोग करता है,भले ही वे ऐसे डिजाइन का उपयोग कर रहे हों जिसे उन्होंने स्वतंत्र रूप से और नकल किए बिना बनाया हो। ब्रिटेन में पंजीकृत डिजाइन का उपयोग, डिजाइन के स्वामी द्वारा या उनकी सहमति से,यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) के बाजार में रखे गए माल की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए नहीं किया जा सकता।
0 टिप्पणियाँ