जरहागांव नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बीजेपी से दावेदारों की लम्बी कतार जबकि कांग्रेस से रामचन्द्र साहू कर रहें दावा
जरहागांव - निकाय चुनाव आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दावेदार अपने क्षेत्र में दावेदारी पेश कर रहें हैं। वहीं नगर पंचायत जरहागांव में नगर अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद पिछड़ा वर्ग घोषित होते ही अब नगर अध्यक्ष को लेकर चर्चा जोरों पर है।
जहां नगर में चौक-चौराहों पर हॉटल,पान ठेला सहित सार्वजनिक स्थानों पर प्रथम नगर अध्यक्ष बनने दावेदारों सूची लम्बी होती जा रही है। वहीं पार्टी की ओर से देखा जाए तो भाजपा से भूतपूर्व सैनिक मनोज कश्यप, वेदप्रकाश कश्यप,मनहरण जायसवाल,जानीराम साहू सहित अन्य दावेदार लाईन में लगे हुए हैं।
वहीं कांग्रेस से देखा जाए तो वर्तमान जरहागांव ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचन्द्र साहू को प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं भाजपा की बात करें तो कई कार्यकर्ता दावेदारी कर रहें,हालांकि नगर के गलियारों में प्रमुख रूप से भूतपूर्व सैनिक मनोज कश्यप बीजेपी से प्रमुख दावेदार के रूप देखा जा रहा है।
नगर अध्यक्ष के लिए फिलहाल अभी दावेदार दावेदारी पेश कर रहें हैं, इनमें से पार्टी की ओर से किसे मिलेगी टिकट ओ पार्टी तय करेगी,फिलहाल दावेदारों नगर में अपनी पैठ जमाने लोगों से संपर्क साधने में लगे हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ