Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

अवैध रेत खनन जोरों पर,अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद...दिगर राज्य में बेची जा रही छत्तीसगढ़ की संपदा

 अवैध रेत खनन जोरों पर,अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद...दिगर राज्य में बेची जा रही छत्तीसगढ़ की संपदा...

 कोण्डागांव/छत्तीसगढ़//जिले के  विकासखंड बडेराजपुर  के अन्तर्गत उड़ीसा सीमा से सटे गावों में खनन माफियाओं के हौसले इन दिनों काफी बुलंद हैं। उक्त माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से रेत सप्लाई इलाके में करने के साथ ही अंतर्रराजीय स्तर पर भी किया जा रहा हैं। जहाँ बडे़राजपुर ब्लाक के ठेंगापारा,मैनपुर से सटे कई इलाकों में अवैध तरीके से रेत धड़ल्ले से ख़पत की जारी है। वहीं लिंहागांव से निकलने वाले रेत को निकटवर्तीय राज्य ओड़िशा में सप्लाई किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि  अवैध तरीके से निकाले जा रहे रेत को तिगुने किमत पर दिगर राज्य ओड़िशा में बेचा जा रहा है।

 क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध खनन के बाद भी  माफियाओं के खिलाफ  विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही। जिसके चलते क्षेत्र में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वहीं संबंधित अधिकारियों की निष्क्रियता के  चलते अवैध रेत खनन का कारोबार फलफूल रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ क्षेत्र के ग्राम  लिंहागांव,ढोड़़गापारा  के आसपास के कुछ गांवों में खनन माफियाओं ने पैर पसार ली है।

वहीं ‌‌इलाके से निकलने वाली रेत को अंदरूनी रास्तों के जरिए ओड़िशा पहुंचाया जा रहा है। लोगों की माने तो रेत खनन के लिए लिंहागांव, धामनपुरी,बांसकोट,चिंचाड़ी सहित अन्य इलाकों में खनन का काम चल रहा है। इन स्थानों से रेत निकाली जा रही है। यहां से निकलने वाली रेत को अधिक किमत पर सीधे ओंड़िशा भेजा जा रहा है। जिसमें सम्बंधित विभागों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यही हाल रहा तो नदी से कुछ ही दिनों में बंजर हो जायेगी। जल्द ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को उक्त माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ